एशिया के टॉप 10 दौलतमंद घराने, भारत के 4

Date: 2024-04-12
news-banner
अंबानी एशिया के परिवारों में सबसे दौलतमंद घराना बना हुआ है। ब्लूमबर्ग रैंकिंग से इसका पता चलता है। परिवार की संपत्ति के पीछे रिलायंस इंडस्ट्रीज ग्रुप है। अंबानी परिवार की संपत्ति एशिया के सबसे अमीर परिवारों की रैंकिंग में सबसे निकटतम कुनबे से दोगुनी है। नंबर 2 पर इंडोनेशिया के जेरम ब्रांड के हार्टोनो परिवार की है। 

इसके चलते उन्हें दुनिया के सबसे धनी विरासती परिवारों में 8वां स्थान भी मिला है। कुल मिलाकर, 2024 की रैंकिंग में शीर्ष 10 में चार भारतीय परिवार शामिल हैं। टॉप 5 में 2 हैं। रैकिंग में जगह बनाने वाले नए सदस्य हैं जिंदल परिवार और बिड़ला परिवार। हांगकांग और थाईलैंड के दो-दो परिवार भी टॉप 10 में हैं। यह लिस्‍ट केवल उन धनवान परिवारों को शामिल करती है जो पीढ़ियों से धन जुटा रहे हैं। इसमें पहली पीढ़ी के धनवानों को बाहर रखा गया है। यही कारण है कि लिस्ट में अडानी परिवार नहीं है।

आंकड़ों से पता चला है कि एशिया के सबसे अमीर परिवारों की कुल संपत्ति पिछले साल 14% बढ़ी है। अंबानी परिवार लगातार 14वें साल एशिया का सबसे अमीर परिवार बना हुआ है। हार्टोनो परिवार ने सबसे बड़ी छलांग लगाई है। उनकी कुल संपत्ति में 28% का इजाफा हुआ है।
लिस्‍ट में नई एंट्री करने वालों में यूवीडिया परिवार शामिल है, जिनकी कुल संपत्ति 30.2 अरब अमेरिकी डॉलर है। कुल संपत्ति का मूल्यांकन 19 जनवरी, 2024 तक किया गया था।

एशिया के सबसे अमीर परिवार (19 जनवरी, 2024 तक)

Leave Your Comments