दामोदरपुरा में यमुना में मिला शव

Date: 2024-04-05
news-banner
मथुरा
सदर थाना क्षेत्र के दामोदरपुरा में यमुना नदी में बुधवार को एक शव बरामद हुआ। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। 

इंस्पेक्टर छोटेलाल ने बताया कि बुधवार सुबह गांव दामोदरपुरा के पास यमुना में करीब 40 वर्षीय अज्ञात युवक का शव तैरने की सूचना मिली। पुलिस ने शव को बरामद कर इलाके के लोगों से पहचान कराई। मगर, किसी ने भी पहचान नहीं की। 

शव बुरी तरह से क्षत विक्षत हो गया है। करीब 15 दिन से अधिक समय पुराना प्रतीत हो रहा है। शिनाख्त के प्रयास पुलिस अपने स्तर से कर रही है। आसपास के जिलों व मथुरा जिले के सभी थानों को शव मिलने की सूचना दे दी गई है।

Leave Your Comments