चौ चरण सिंह को भारत रत्न मिलने पर जनपद में हुए कार्यक्रम व बांटी गई मिठाई

Date: 2024-03-30
news-banner
बागपत,छपरौली बडौत,बिनौली।कृषक मसीहा चौ चरण सिंह को भारत रत्न मिलने पर जनपद में जगह जगह खुशियां छाई रही वहीं सामूहिक रूप से मिष्ठान्न वितरण व एक दूसरे का मुंह मीठा किया जाता रहा। 


पूर्व प्रधानमंत्री चौ चरण सिंह को आधिकारिक रूप से भारत रत्न का सम्मान आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके पौत्र व रालोद अध्यक्ष राज्यसभा सांसद चौ जयंत सिंह को दिया। टीवी चैनल व सोशल मीडिया पर भारत रत्न सम्मान मिलते देख जनपद में जगह जगह खुशियां उमंगें लेती हुई एक दूसरे को बधाई देने तथा ही सीमित नहीं रही, बल्कि सामूहिक रूप से इकट्ठा होकर मिष्ठान्न वितरण व मुंह मीठा करने के दृश्य नजर आने लगे। रालोद प्रत्याशी ने तो जनसंपर्क के दौरान आज के दिन को अपने सौभाग्य और खुशियों के लिए ऐतिहासिक दिन बताया। 

सिरसली गांव में ग्रामीणों ने बैठक कर मिठाई बांटकर खुशी व्यक्त की। इस दौरान रालोद राष्ट्रीय सचिव सुखबीर सिंह गठीना ने कहा कि, चौधरी चरण सिंह ने किसान मजदूरों के हकों के लिए जीवन पर्यंत संघर्ष व उल्लेखनीय कार्य किये तथा सामाजिक समरसता की मुहिम चलाई थी, जिसका आकलन कर भाजपा सरकार ने देश के गरीब मजदूर व किसानों को सम्मान देने का कार्य किया है। 

टटीरी के डीएवी इंटर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य ओमवीर सिंह तोमर, ग्राम प्रधान धर्मेंद्र तोमर, ब्रजमोहन शर्मा, सुरेंद्र सिंह, राजू तोमर सिरसली, धर्मपाल फौजी, मित्रपाल वाल्मीकि, जयवीर, यशबीर, सतबीर, रणबीर, कालूराम, मास्टर राजेंद्र, सदाराम, जयसिंह, विनोद तोमर आदि ने भी किसानों सहित समाज व राष्ट्र के लिए चौ चरण सिंह द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की। 

 पूर्व प्रधानमंत्री स्व चौ चरणसिंह को सर्वोच्य सम्मान भारत रत्न मिलने पर  राष्ट्र वन्दना मिशन के जिला संयोजक एड देवेन्द्र आर्य, जाट महासभा, रालोद  सहित विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक दलों ने खुशी व्यक्त की और कहा कि, यह सम्मान देकर सरकार ने चौ चरणसिंह की नीतियों और सिद्धांतों को सम्मान दिया है। 

एड देवेंद्र आर्य ने कहा कि,इस ऐतिहासिक पल के लिए प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी सरकार बधाई की पात्र है। कहा कि ,राष्ट्र का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न दिया जाना, आने वाली पीढी के लिए उनकी संग्रहणीय पुस्तकें समाज सुधार, राष्ट्रीय नीति निर्धारण में मार्गदर्शन करती रहेंगी।

Leave Your Comments