कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़कर बीजेपी की ज्वाइन* संवाददाता नीतीश कौशिक बागपत।चुनावों के पहले पार्टी बदलने के सिलसिले में टिकट के दावेदार व टिकट न मिलने से नाराज ही नहीं,पदाधिकारी और सामान्य कार्यकर्ता भी पाला बदल करने में लगे हैं। इसी क्रम में ज

Date: 2024-03-28
news-banner
बागपत
चुनावों के पहले पार्टी बदलने के सिलसिले में टिकट के दावेदार व टिकट न मिलने से नाराज ही नहीं,पदाधिकारी और सामान्य कार्यकर्ता भी पाला बदल करने में लगे हैं। इसी क्रम में जनपद के कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़कर बीजेपी ज्वाइन कर ली है।
 
बुधवार को चमरावल रोड़ पर भाजपा के जिला कार्यालय पर कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं में कांग्रेस पार्टी के कानून विधि विभाग के प्रदेश सचिव एड हेमंत कुमार ने अपने समर्थकों के साथ बीजेपी ज्वाइन की। भाजपा के प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी डॉ चन्द्रमोहन व जिला अध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने उन्हें पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। 

इस दौरान कांग्रेस छोड़कर आये हेमंत कुमार ने कहा कि, वे पीएम नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनकल्याणकारी कार्यो व भाजपा की नीति व सिद्धांतों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि, वह कांग्रेस में घुटन महसूस कर रहे थे। उन्होंने कांग्रेस को डूबता हुआ जहाज बताया। भाजपा में इनके साथ आरिफ चौधरी, अक्षय शर्मा, अवधेश चौधरी, रामवीर सिंह, प्रशांत चौधरी, संजीव चौधरी, अमित कुमार, रूपेश सिंह, जगबीर सिंह, हरेंद्र सिंह, अरुण सिंह, राजेंद्र सिंह, नीतू आदि सम्मिलित हुए।

बागपत।चुनावों के पहले पार्टी बदलने के सिलसिले में टिकट के दावेदार व टिकट न मिलने से नाराज ही नहीं,पदाधिकारी और सामान्य कार्यकर्ता भी पाला बदल करने में लगे हैं। इसी क्रम में जनपद के कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़कर बीजेपी ज्वाइन कर ली है।
 
बुधवार को चमरावल रोड़ पर भाजपा के जिला कार्यालय पर कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं में कांग्रेस पार्टी के कानून विधि विभाग के प्रदेश सचिव एड हेमंत कुमार ने अपने समर्थकों के साथ बीजेपी ज्वाइन की। भाजपा के प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी डॉ चन्द्रमोहन व जिला अध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने उन्हें पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। 

इस दौरान कांग्रेस छोड़कर आये हेमंत कुमार ने कहा कि, वे पीएम नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनकल्याणकारी कार्यो व भाजपा की नीति व सिद्धांतों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि, वह कांग्रेस में घुटन महसूस कर रहे थे। उन्होंने कांग्रेस को डूबता हुआ जहाज बताया। भाजपा में इनके साथ आरिफ चौधरी, अक्षय शर्मा, अवधेश चौधरी, रामवीर सिंह, प्रशांत चौधरी, संजीव चौधरी, अमित कुमार, रूपेश सिंह, जगबीर सिंह, हरेंद्र सिंह, अरुण सिंह, राजेंद्र सिंह, नीतू आदि सम्मिलित हुए।

Leave Your Comments