होली मिलन समारोह में छलकी पीड़ा

Date: 2024-03-28
news-banner
छपरौली
क्षेत्र के गाँव शबगा में उपाध्याय समाज द्वारा होली मिलन के मौके पर वैदिक यज्ञ किया। वहीं समारोह में आपसी गिले सिकवे दूर कर उपाध्याय समाज की एकता व संस्कारों पर बल दिया गया।

समारोह में समाजसेवी आरआरडी उपाध्याय ने कहा ,हम अति प्राचीन काल से राष्ट्र निर्माण में सहभागिता अदा कर रहे हैं। आज भी हमारे समाज में लेखक, कवि, वादक, गायक, और शिक्षकों की कमी नहीं है व आर्थिक रूप से भी अन्य समाज की अपेक्षा, किसी से कम नहीं ,लेकिन विडंबना है कि राजनैतिक महत्वाकांक्षा ने हमारे समाज के संगठनात्मक ढाँचे को चरमरा दिया है। जिससे सतर्क रहने की आवश्यकता है। कहा कि,उपाध्याय समाज पर होने वाली टिप्पणियाँ किसी भी स्थित में स्वीकार नहीं होंगी।

यज्ञ के ब्रह्मा वैदिक विद्वान व गुरुकुल कुरुक्षेत्र के मुख्य संरक्षक डॉ संजीव आर्य ने वैदिक मंत्रों के साथ उपाध्याय समाज के युवाओं को राजनैतिक दलदल से दूर रहकर शिक्षा व संस्कारों की ओर अग्रसर होने का आह्वान किया।उत्सव को सुनील कुमार आर्य, प्रताप आर्य, पप्पू, जगबीर सिंह उपाध्याय, सुरेन्द्र कुमार आर्य आदि ने सम्बोधित किया।

इस अवसर पर जगबीर सिंह, सुनील कुमार आर्य, पप्पू उपाध्याय, डॉ संजीव कुमार आर्य, समाजसेवी आरआरडी उपाध्याय, प्रमेश, ओमपाल, ईश्वर, इकबाल , सुरेंद्र उपाध्याय, प्रताप आर्य, वीरेन्द्र उपाध्याय, जयबीर , रामनिवास, डॉ रमेश , मुकेश , विनोद, संजय उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

Leave Your Comments