घीसा संत दरबार में दो दिन बहेगी ज्ञान की गंगा ,दरबार में होली मेला हुआ शुरू

Date: 2024-03-24
news-banner
खेकड़ा
कस्बे के मोहल्ला मुंडाला स्थित घीसा संत दरबार में शनिवार को होली पर्व के उपलक्ष्य में सत्संग के साथ होली मेला शुरू हो गया। मेले में दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न प्रांतों से आए साधु संतों और भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।

महंत देवेंद्र दास महाराज के सानिध्य में घीसा संत के जीवन पर आधारित ग्रंथ साहिब के पाठ के साथ सत्संग हुआ। विभिन्न प्रांतों से आए साधु संतों और श्रद्धालुओं ने घीसा संत की पूजा अर्चना कर धर्म लाभ उठाया। मान्यता है कि, जो भी श्रद्धालु गद्दी पर मत्था रखते है, घीसा संत उनकी मनोकामना पूर्ण करते है। 

महंत देवेंद्र दास महाराज ने कहा कि, आज मनुष्य धन का लोभी हो गया है, वह भगवान को भूलता जा रहा है ,इस कारण मनुष्य का जीवन दुखदायी होता चला जा रहा है। मनुष्य को कुछ समय भगवान की भक्ति में भी लगाना चाहिए। 

भगवान की भक्ति करने से ही मानव कल्याण संभव है। रविवार की सुबह घीसा संत को भोग लगाने के बाद हवन और भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। इस मौके पर सावनदास महाराज, फागुनदास महाराज समेत अनेक प्रांतों से साधु संत आदि मौजूद रहे।

Leave Your Comments