शहीद भगत सिंह व डॉ लोहिया के विचार आज भी प्रासंगिक - नगेन्द्र सिंह

Date: 2024-03-24
news-banner
बागपत
सपा के जिला कार्यालय पर अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया तथा उनके आदर्शों पर चलकर देश की रक्षा और उन्नति के लिए दिल और जान से जुटे रहने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध समाजवादी चिंतक डॉ राम मनोहर लोहिया की जयंती का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

 कार्यक्रम के आरंभ में अमर शहीद भगत सिंह और डॉक्टर लोहिया के चित्र पर उपस्थित सपा पदाधिकारियों , नेताओं व सक्रिय कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित किए और अमर शहीद राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धा से याद किया। कार्यक्रम में शिक्षक सभा के प्रदेश सचिव नगेन्द्र सिंह ने कहा कि, शहीद भगत सिंह की शहादत से ही भारत से उपनिवेशवादी और साम्राज्यवादी शक्तियों के शासन का अंत हुआ। 

डॉ लोहिया का भारत छोड़ो आंदोलन में किया गया योगदान स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में मील का पत्थर है तथा आज फिर से भारत के राजनीतिक पटल पर अधिनायकवादी शक्तियां काबिज हैं, जो पूंजीपतियों के हितों का संवर्धन कर रही हैं। 

वर्तमान समय में भी अमर शहीद भगत सिंह व डॉ लोहिया के समाजवादी विचारों की पूर्ण प्रासंगिकता बनी हुई है। कहा कि, समाजवादी साथियों को अमर शहीद भगत सिंह और डॉ लोहिया के विचारों से प्रेरणा लेकर समतावादी और मानवतावादी सामाजिक ताने-बाने को मजबूत करने के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष करना चाहिए ,ताकि सत्ता की मनमानी पर रोक लगे व सामाजिक न्याय की लड़ाई को ताकत मिल सके।

इस अवसर पर डॉ सतीश गौड, महासचिव हाजी निजात खान, डा जितेंद्र यादव ,कृष्ण पाल प्रधानाचार्य , जय सिंह यादव ,फुरकान पहलवान, संजय डीलर, रामभवन यादव, राजकुमार जाटव,शिवकरण चौरसिया  आकिल राजपूत,विवेकवर्धन शर्मा इरशाद मलिक, विकास शर्मा,महेश शर्मा ,डा मेहरबान अली,जगपाल यादव अभिषेक शर्मा, अब्दुल वाहिद कुरेशी, राजू प्रजापति ,कंवरपाल भाटी समेत बड़ी संख्या में सपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave Your Comments