चुनाव संचालन समिति बैठक में भाजपा का मंथन, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल व गठबंधन प्रत्याशी सांगवान रहे मौजूद

Date: 2024-03-24
news-banner
बागपत
भाजपा की बागपत लोकसभा क्षेत्र की चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री व क्लस्टर प्रभारी कपिल देव अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि, जो निर्णय शीर्ष नेतृत्व द्वारा किया गया है,हमें उसका पालन करना है। 

हमारा लक्ष्य 400 पार है तथा उन चार सौ सीटों में एक सीट बागपत की भी होगी। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को संगठन की योजना से कार्य करके मेहनत के साथ चुनाव में लगना है।हर घर जाकर पीएम मोदी सरकार की योजनाएं व रीति नीति की चर्चा करनी है। 

उन्होंने कहा कि गंठबंधन प्रत्याशी डॉ राजकुमार सागंवान के साथ प्रत्येक कार्यकर्ता को कंधे से कंधा मिलाकर चुनाव में लगना है और बागपत में भारी मतों से चुनाव जिताना है। कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनाकर भाजपा भारत को विकसित राष्ट्र बनने के रास्ते पर तेजी से बढ़ेगी। 

इस दौरान भाजपा व आरएलडी गठबंधन प्रत्याशी डॉ राजकुमार सागंवान ने कहा कि भाजपा की हर बैठक में कुछ सीखने को मिलता है। हम सब राष्ट के निर्माण के लिए एक साथ आये हैं। हम सब एक ही नांव में बैठे हैं। कहा कि भाजपा में अनुशासन है। हमारे कार्यकर्ता भी आपसे सीखेंगे‌। कहा कि,भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान रखा जायेगा। यह चुनाव भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ पीएम नरेंद्र मोदी के विकास का है। 

भाजपा के लोकसभा प्रभारी डॉ अशोक नागर ने कहा, हर जाति और समाज के लोगों की टीम गठित कर गांव-गांव जुट जाएं,जिसको जो भी जिम्मेदारी दी गयी है वह उसके अनुसार कार्य करके अपना 100 प्रतिशत योगदान दें। कार्यकर्ताओं को एक-एक वोटर तक पहुंचना है। उन्होंने कहा ऐसा कोई व्यक्ति छूटना नहीं चाहिए जिससे भाजपा के कार्यकर्ता ने संपर्क ना किया हो। 

लोकसभा संयोजक व पूर्व विधायक जितेंद्र सतवई ने कहा दोनों पार्टी के कार्यकर्ता समन्वय के साथ पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगे। उन्होंने कहा जिस विधानसभा, मंडल व गांवों में प्रत्याशी के कार्यक्रम होंगे ,वहां पर भाजपा कार्यकर्ता पहले से नियुक्त किये जायें। बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं को उसकी जिम्मेदारी बताई।

अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी ताकत से चुनाव की तैयारी में है। इसके लिए हम सभी मिलकर युद्ध स्तर पर चुनाव में पार्टी का प्रचार- प्रसार करेंगे। संचालन जिला महामंत्री एडवोकेट बिजेंद्र शर्मा ने किया।

इस दौरान विधायक योगेश धामा, लोकसभा सह प्रभारी उमेश राणा, लोकसभा सह संयोजक व निर्वतमान जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह, गाजियाबाद जिलाध्यक्ष सत्यपाल प्रधान, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री सहाब सिंह, राज्यमंत्री केपी मलिक के प्रतिनिधि पंकज मलिक, लोकसभा विस्तारक तरुण शर्मा, सुदेश चौहान, सतेंद्र पंवार, जसवीर सोलंकी, जिला महामंत्री सरिता चौधरी, राकेश जैन, अनिता खौखर, कवंरपाल गुर्जर, अश्वनी त्यागी, जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, गौरव यादव, नितिन जैन,देवेन्द्र चौधरी, सतेन्द्र त्यागी, अशोक महेश्वरी, अमित चौधरी सिवालखास, मंडल अध्यक्ष संदीप वशिष्ठ, संजय उपाध्याय, मनीष कुशवाहा, संदीप प्रजापति, सचिन शर्मा, सत्यवीर सिंह बड़का आदि मौजूद रहे।

Leave Your Comments