ईपीई पर सड़क दुर्घटना में काठा निवासी युवक गम्भीर घायल

Date: 2024-03-24
news-banner
खेकड़ा
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर हुई दुर्घटना में क्षेत्र के काठा गांव का युवक गंभीर रूप में घायल हो गया। उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

क्षेत्र के काठा गांव का रहने वाला सागर गुरुवार की रात घर से निजी कार से दादरी के लिए चला था। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर खेकड़ा के पास उसकी तेज गति की कार डिवाइडर से टकरा गई,जिससे कार पलट कर क्षतिग्रस्त हो गई और सागर गंभीर रूप में घायल हो गया। 

उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना का पता चलते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Leave Your Comments