दलित नेता संयोग रावत बने रालोद के अनुसूचित प्रकोष्ठ में हस्तिनापुर मंडल के क्षेत्रीय अध्यक्ष

Date: 2024-03-24
news-banner
बागपत
अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रहे संयोग रावत को मिली बडी जिम्मेदारी। प्रकोष्ठ में बनाया गया हस्तिनापुर मंडल का क्षेत्रीय अध्यक्ष। 

संयोग रावत ने मिली जिम्मेदारी पर कहा कि, यह बड़ा भावुक पल है कि, मेरे जैसे साधारण से दलित समाज व किसान के बेटे इस कार्यकर्ता को जयंत चौधरी ने पद देकर गौरवान्वित किया। कहा कि, वे वंचित समाज के लिए दिन प्रतिदिन जो फैसला ले रहे हैं यह दलित समाज पर बहुत बड़ा एहसान एवं कर्ज है। 

संयोग रावत ने राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी, अनुसूचित-जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व आईपीएस ओपी सागर की सहमति पर प्रदेश अध्यक्ष कमल जाटव द्वारा की गई नियुक्ति के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कहा कि,  बाबा साहेब-चौ चरण सिंह व चौधरी अजीत सिंह की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जाता रहेगा। जनपद बागपत के एससी प्रकोष्ठ अध्यक्ष पद जिहान सिंह सिनौली को भी नियुक्ति पत्र दिया गया।

Leave Your Comments