नालंदा में दिन दहाड़े पत्रकार को मारी गोली , पटना रेफर

Date: 2024-03-19
news-banner
नालंदा के वरीय पत्रकार दीपक विश्वकर्मा को बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मार दी। वे वर्तमान में अजय भारत व अन्य सोशल मिडिया से जुड़े है | और घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के पीपलतल मोड़ के पास घटी है। 

पुलिस ने मौके से एक खोखा बरामद किया है। बताया जाता है कि पत्रकार दीपक विश्वकर्मा अपनी पत्नी के साथ राजगीर घूमने गए थे। राजगीर से बिहार शरीफ लौटते समय दीपनगर थाना क्षेत्र के पीपलतल मोड़ के पास अज्ञात बदमाशों ने बाइक सवार पत्रकार को गोली मार दी। गोली लगने से पत्रकार पत्नी के साथ बाइक से गिर गए। 

आसपास के लोगों ने उन्हें उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा।सदर अस्पताल में इलाज के बाद गंभीर हालत में पटना रेफर कर दिया गया |

घटना की जानकारी मिलने के बाद नालंदा डीएम शशांक शुभंकर और एसपी अशोक मिश्रा अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली।उन्होंने गोली मारे जाने की पुष्टि करते कहा कि जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा | 

इस घटना के बाद जिले के पत्रकारों ने निंदा करते हुए  आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। पत्रकारों ने कहा कि यह घटना लोकतंत्र पर हमला है।

Leave Your Comments