होली महोत्सव ,अपने भक्तों के दुखों को हरते है भगवान - साध्वी राधा देवी

Date: 2024-03-18
news-banner
खेकड़ा
फिरोजपुर के बालाजी मंदिर में छह दिवसीय होली महोत्सव प्रारम्भ हो गया।इस अवसर पर साध्वी राधा देवी ने प्रवचन करते हुए कहा कि, भगवान अपने भक्तों के दुखों को हर लेते हैं। उनकी सब चिंताओं का भी निवारण करते है।

बालाजी आश्रम डूंडाहैडा के तत्वाधान में फिरोजपुर के बालाजी मंदिर में सोमवार को होली महोत्सव का शुभारम्भ प्रसिद्ध संत महामंडलेश्वर भैयादास जी महाराज ने किया। उन्होंने कहा कि अपने सामाजिक कर्तव्यों का पालन करते हुए भगवान को याद करने का समय भी इंसान को निकालना चाहिए। प्रभु की भक्ति इंसान को सही रास्ते पर रखती है। अन्ततः इंसान मोक्ष की प्राप्ति करता है। 

साध्वी राधा देवी ने प्रवचन करते हुए कहा कि, भगवान का सच्चा भक्त वही है, जो भगवान की इच्छा में यानि भगवान की प्रसन्नता में ही प्रसन्न रहे। 

अब चाहे दुःख मिले, चाहे सुख; बस उसी में आनंदित रहना और हर कार्य भगवान के लिए ही करना, यही तो भक्त की पहचान है। जो अपना जीवन भगवान के लिए समर्पित कर देता है, उस भक्त की हर चिंता दूर करने की जिम्मेदारी भगवान अपने ऊपर ले लेते हैं।

चिंता मुक्त जीवन जीना है तो अपने आप को भगवान के लिए समर्पित कर दो। महोत्सव में बडी संख्या में भक्त महिलाएं शामिल हुई।

Leave Your Comments