सर्वजन समता की रैली में भाजपा की नीतियों पर किया गया कुठाराघात

Date: 2024-03-17
news-banner
बड़ौत
सर्वजन समता पार्टी के कार्यक्रम में वक्ताओं ने भाजपा की नीतियों के खिलाफ जमकर उगला जहर। कहा गया कि, युवाओं की बढ़ती बेरोजगारी व मंहगाई पर भाजपा सरकार गंभीर नहीं है।

नगर के दिगंबर जैन कॉलेज के मैदान में सर्वजन समता पार्टी की रैली का आयोजन किया गया ,जिसमें मुख्य अतिथि व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदेश कश्यप ने कहा कि, सर्वजन समता पार्टी ,अति पिछड़े दलित किसानों को देश की मुख्य धारा से जोड़कर अपने मौलिक अधिकारों को दिलाने के लिए संघर्ष कर रही है, लेकिन भाजपा केंद्र व प्रदेश में बढ़ती महंगाई में बेरोजगारी को नजर अंदाज करती नजर आ रही है तथा नौजवान भटक रहा है।

आरोप लगाया कि, भाजपा देश के संविधान एवं आरक्षण को समाप्त कर लोकतांत्रिक ढांचे को समाप्त करने पर तुली हुई है। कहा कि, भाजपा सरकार में पिछड़ी जाति का शोषण हो रहा है ।

 रैली में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतीश सैन ने कहा कि  देश राशन में भाषण से चलने वाला नहीं है। गरीब समाज के लोग आटे की तरह पिसते जा रहे हैं।रैली में आए समाज के लोगों ने एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि, कमजोर लोगों को गरीबों की ओर धकेला जा रहा है।

इस अवसर पर लोगों ने एक साथ हाथ उठाकर सर्वजन समता पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का संकल्प किया ।रैली में आए दूरदराज के लोगों ने भी विचार रखे।

संचालन रणधीर सिंह राणा ने किया वअध्यक्षता जयपाल कश्यप ने की । रैली में बापू राम प्रजापति सुनीता कश्यप वेद प्रकाश त्यागी कुर्बान अली भोपाल सिंह खोखर सुधीर चौधरी वीर सिंह कश्यप यशवीर सिंह भोला कश्यप आदि लोगों ने पिछड़ा वर्ग केअधिकारों को लेकर संबोधित किया।

Leave Your Comments