कांग्रेस संगठन में महिलाओं को मिली नई जिम्मेदारी, गठबंधन के प्रत्याशी के चुनाव अभियान में करेंगे योगदान

Date: 2024-03-17
news-banner
बडौत। 

नगर की कमला नगर कालोनी में हुई कांग्रेस पार्टी की बैठक मे जिला अध्यक्ष डॉ यूनुस चौधरी की अध्यक्षता में महिला शक्ति को पार्टी में नयी जिम्मेदारी दी गई।

मुख्य अतिथि व वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामकुमार चौधरी तथा नगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश शर्मा के संचालन में हुई बैठक में श्रीमती सुनीता कटारिया को  बड़ौत विधान सभा अध्यक्ष, मोनिका वर्मा को यूथ अध्यक्ष ,शक्ति देवी को बड़ौत नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष तथा पुष्पा देवी को जिला महामंत्री महिला सेल नियुक्त किया गया।

इस अवसर पर शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा, जिला अध्यक्ष डॉक्टर यूनुस चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष चौ रामकुमार सिंह ने पुष्पगुच्छ देकर सदस्यता ग्रहण करने वाली महिलाओं को कांग्रेस की नीतियों व आदर्शों को जनजन तक ले जाने का आह्वान किया तथा इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के चुनाव अभियान में पूर्ण सक्रियता से जुटने की बात कही।

Leave Your Comments