भाजपा की बैठक में दिया जीत का मंत्र ; फिर एकबार मोदी सरकार के लिए दिनरात लगन व मेहनत जरूरी: धनखड़

Date: 2024-03-02
news-banner
बागपत
भाजपा जिला कार्यालय पर लोकसभा चुनाव हेतु की गई प्रबंधन समिति की बैठक।लोकसभा व विधानसभा प्रबंधन समिति की बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय द्वारा की गई, जबकि मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने बैठक में चुनाव जीतने के मंत्र दिए। 

बैठक को सम्बोधित करते हुए धनखड़ ने कहा कि ,आज भारत में बदलाव आया है तथा भारत का विश्व पटल पर सम्मान बढ़ा है।कहा कि पहले ग से गधा पढ़ाया जाता था, परन्तु अब र से राम पढ़ने में आनंद आता है। 

उन्होंने कहा कि ,आगामी दिनों में लोकसभा चुनाव संपन्न कराना तथा वोटर्स को भाजपा की नीतियों व उपलब्धियों तथा योजनाओं से लाभान्वित लोगों व परिवारों को मतदान कराते हुए फिर एकबार भाजपा सरकार के उद्घोष को साकार करना है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को दिन रात एक कर देनी है। 

भाजपा के जिला प्रभारी व प्रदेश मंत्री डॉ चन्द्रमोहन एवं लोकसभा प्रभारी डॉ अशोक नागर ने भी बैठक को सम्बोधित किया। संचालन जिला महामंत्री सरिता चौधरी ने किया। इस दौरान क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मंयक गोयल, मोदीनगर विधायक मंजू शिवाच, पूर्व विधायक जितेंद्र सतवाई, सहाब सिंह, लोकसभा सह प्रभारी उमेश राणा, मोदीनगर जिलाध्यक्ष सत्यपाल प्रधान, पूर्व जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह, लोकसभा विस्तारक तरुण शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अनिता खौखर, जिला महामंत्री एड बिजेंद्र शर्मा, विनोद वाल्मीकि, कौशल त्यागी, विधायक प्रतिनिधि गौरव यादव, करतार सिंह, राम आसरे शर्मा, सुधीर मान, जयकरण गुर्जर, नगर अध्यक्ष सन्दीप वशिष्ठ, लोकसभा व विधानसभा प्रबंधन समिति के सदस्य व सभी मंडलों  के अध्यक्ष, प्रभारी आदि भी मौजूद रहे।

Leave Your Comments