सुरक्षा कारणों से मैरीलैंड स्टेट हाउस में लॉकडाउन

Date: 2024-03-01
news-banner
आसपास के इलाकों में रहने वाले स्थानीय लोगों को अपने घरों में रहने के लिए कहा गया था। उन्हें अपने दरवाजों को लॉक करने के साथ घरों की बत्तियां बुझाने का आदेश दिया गया था। आधे घंटे बाद इलाके में लॉकडाउन लगाया गया।

एनापॉलिस में मेरीलैंड की राजधानी में सुरक्षा कारणों की वजह से गुरुवार की शाम पांच बजे तक लॉकडाउन लगाया गया था। गवर्नर के कार्यालय की तरफ से एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी गई है। 

सुरक्षा कारणों से मेरीलैंड स्टेट हाउस में लॉकडाउन लगाया गया है। इस समय अन्य कोई जानकारी नहीं है। बयान में आगे कहा गया, स्टाफ, कर्मियों और कम्यूनिटी के सदस्यों को सुरक्षित स्थानों पर रहकर पुलिस या कानून प्रवर्तन की तरफ से जारी निर्देशों का पालन करना चाहिए।

आसपास के इलाकों में रहने वाले स्थानीय लोगों को अपने घरों में रहने के लिए कहा गया था। उन्हें अपने दरवाजों को लॉक करने के साथ घरों की बत्तियां बुझाने का आदेश दिया गया था। आधे घंटे बाद इलाके में लॉकडाउन लगाया गया। मेरीलैंड स्टेट पुलिस स्टेट हाउस बिल्डिंग के भीतर शरण लेने वाले स्टाफ और कर्मियों को वहां से बाहर निकालने की कोशिश करने लगी। सैनिकों ने मेरीलैंड स्टेट हाउस में तलाशी ली।

Leave Your Comments