विवाहिता पर गोली चलाने वाला गिरफतार

Date: 2024-02-27
news-banner
खेकड़ा
कस्बे में गोलियों की वर्षा कर विवाहिता को घायल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से हमले में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर ली।

कस्बे में 25 फरवरी की देर शाम विवाहिता प्रीति अपने घर पर थी। तभी कस्बे का ही सपा से जुड़ा युवक वहां पहुंचा था। वहां जाते ही उसने  लड़की पर पिस्तौल से गोलियां बरसा दी थी। लड़की को दो गोली लगी थी। वह मेरठ के मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। 

लड़की का आरोप था कि हमलावर उससे जबरन शादी करना चाहता था। उसने शादी करने से मना कर दिया तो उसने जान से करने के लिए उस पर गोली बरसा दी। लड़की की बहन उषा ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

पुलिस ने मंगलवार को लड़की पर गोली बरसाने वाले को गिरफ्तार कर लिया। सीओ प्रीता सिंह ने बताया कि आरोपी खेकड़ा का ही रहने वाला राहुल है। उसके पास से हमले में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर ली गई। घटना के धारा 120 बी के आरोपी राहुल के पिता और भाई फरार हैं। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave Your Comments