जनता वैदिक कालेज को एक वर्ष बाद मिले प्राचार्य के रूप में डाॅ वीरेन्द्र प्रताप सिंह, प्रबंध समिति ने कराया पदभार ग्रहण

Date: 2024-02-27
news-banner
बडौत
नगर के जनता वैदिक काॅलिज में प्रबन्ध समिति ने एक बैठक का आयोजन कर महाविद्यालय में मंगलवार को शिक्षा निदेशक, उच्च शिक्षा निदेशालय द्वारा चयनित प्राचार्य डाॅ वीरेन्द्र प्रताप सिंह को प्राचार्य का पदभार ग्रहण कराने पहुंचे। इस दौरान महाविद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष वीरेन्द्रपाल सिंह एवं मन्त्री योगेन्द्र सिंह सोेलंकी व कार्यवाहक प्राचार्य डाॅ मदनपाल सिंह सहित प्रबन्ध समिति एवं महाविद्यालय के सेवाकर्मी भी उपस्थित रहे। 

इस दौरान आयोग से चयनित प्राचार्य डाॅ वीरेन्द्र प्रताप सिंह को महाविद्यालय की प्रबन्ध समिति ने नियुक्ति पत्र सौंपा। इसके बाद डाॅ वीरेन्द्र प्रताप सिंह को प्राचार्य पद का कार्यभार ग्रहण कराया गया। इस मौके पर डाॅ मदनपाल सिंह-कार्यवाहक प्राचार्य  उपस्थित रहे। 

वहीं नवागांतुक प्राचार्य डाॅ वीरेन्द्र प्रताप सिंह का महाविद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष वीरेन्द्रपाल सिंह लोहड्डा,मन्त्री योगेन्द्र सिंह सोलंकी, उपाध्यक्ष बुद्ध सिंह, उपमन्त्री श्योदान तोमर, कोषाध्यक्ष डाॅ महक सिंह, सदस्य बिरेश तोमर, यतेन्द्र सिंह, सतेन्द्रपाल सिंह सहित महाविद्यालय के सेवाकर्मियों ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। 

इस मौके पर अध्यक्ष प्रबन्ध समिति वीरेन्द्रपाल सिंह ने कहा कि, लगभग एक वर्ष बाद आयोग द्वारा चयनित प्राचार्य महाविद्यालय को मिले हैं।कहा कि, महाविद्यालय के सभी सेवाकर्मी नवनियुक्त प्राचार्य का पूर्ण रूप से सहयोग कर महाविद्यालय की प्रगति में भागीदार बनें। नवनियुक्त प्राचार्य डाॅ वीरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि, कर्तव्यपरायण्ता एवं पूर्ण निष्ठा से कार्य करते हुए महाविद्यालय को आगे बढाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।

महाविद्यालय के सेवाकर्मियों में डाॅ जीपी सिंह, कार्यालय अधीक्षक हरीश कुमार, लेखाकर रवित कुमार, ब्रजराज सिंह तोमर, संजीव कुमार, श्रीपाल कुमार, सुधीर कुमार, शशिकान्त, अविनाश कुमार, बाबूराम, सोविन्द्र मलिक, डाॅ सत्येन्द्र कुमार, शैलेश कुमार, डाॅ अनिल सरोहा आदि उपस्थित रहे।

Leave Your Comments