गोली लगने से घायल विवाहिता की हालत चिंताजनक ,हमलावरों की नही हो पाई गिरफ्तारी

Date: 2024-02-27
news-banner
खेकड़ा 
कस्बे में विवाहिता को गोलियां बरसाकर घायल किए जाने की घटना का मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। पुलिस हमलावरों को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। घायल विवाहिता की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

कस्बे में डूंडाहैडा रोड पर कृषि उत्पादन मंडी के पास निजी मकान में वीरपाल सिंह परिवार के साथ रहता है। रविवार की देर शाम सपा से जुड़े कस्बे के ही एक युवक ने वहां पहुंचकर वीरपाल की पत्नी प्रीति पर पिस्तौल से गोली बरसा दी थी। उसे कंधे और चेहरे पर दो गोली लगी थी।घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया था। 

मौके पर पहुंची पुलिस को वहां जमीन पर पड़े हुए 6 खोखा कारतूस मिले थे। पुलिस ने उन्हें कब्जे में लेते हुए घायल प्रीति को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया था। हालत गंभीर के चलते प्रीति को वहां से हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया था। 

प्रीति का आरोप है कि, आरोपी उससे जबरन शादी करना चाहता था। मना करने पर उसने जान से मारने के लिए उस पर पिस्तौल से गोलियां बरसा दी। प्रीति की बहन पूजा ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

घायल महिला की बहन ने लगाए आरोप

उसका आरोप है कि ,हमलावर प्रीति का घर हड़पना चाहता था। उसका पिता और भाई षड्यंत्र में शामिल थे। प्रीति ने मकान नहीं हड़पने दिया, तो हमलावर ने घर में घुसकर उस पर पिस्टल से गोली बरसा दी। दो गोली लगने से वह गंभीर रूप में घायल हो गई। प्रीति की अस्पताल में हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

क्या बोली पुलिस क्षेत्राधिकारी

सीओ प्रीता सिंह ने बताया कि, पूजा की तहरीर पर घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है ,जिसमें गोली बरसाने वाले को जानलेवा हमले और उसके पिता व भाइयों को धारा 120 बी का आरोपी बनाया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयासों में लगी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave Your Comments