चार दिवसीय पंचकल्याणक प्रतिष्ठा के रजत वर्ष समारोह प्रारंभ

Date: 2024-02-19
news-banner
बडौत
मुनिश्री अनुपम सागर जी महाराज व समत्व सागर जी महाराज के सानिध्य में, श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर कैनाल रोड बड़ोत का पंचकल्याणक प्रतिष्ठा रजत वर्ष समारोह सुनील जैन द्वारा झंडारोहण के साथ शुरू हुए। 

मुनिश्री द्वारा बोले गए दिव्य मंत्रो के मध्य मूलनायक श्री शांतिनाथ भगवान की प्रतिमा की प्रथम शांतिधारा का सौभाग्य भूषण जैन नितिन जैन दिल्ली को प्राप्त हुआ। सोधर्म इंद्र सचिन जैन, कुबेर इंद्र नवीन जैन,यज्ञनायक आशीष जैन, ईशान इंद्र राहुल जैन, सानत इंद्र अंकित जैन और माहेंद्र इंद्र संदीप जैन द्वारा भावविभोर होकर प्रभु की भक्ति की गयी।
       
कार्यक्रम के मध्य मंगल प्रवचनों में मुनि श्री अनुपम सागर ने कहा कि आज व्यक्ति अपने को बहुत व्यस्त समझता है।उस पर सांसारिक भोग विलास के लिए तो समय है, लेकिन प्रभु दर्शन, पूजन और मुनियों के प्रवचन सुनने के लिए समय नहींं है।ऐसी व्यस्तता किस काम की,जो व्यक्ति अपना कल्याण भी ना कर सके। कम से कम कुछ समय तो अपने अंतरंग के लिए निकालो।

 अपने स्वाध्याय को अंतरंग मे ले जाने के लिए समय निकालो।जीवन भर व्यक्ति पैसे के पीछे भाग रहा है। यह तो मृगतृष्णा है, जिसका कोई अंत नहींं है।मुनिश्री समत्व सागर ने कहा कि,भाव न बिगडें तो भव नहीं बिगड सकता।लोगों ने भव को महत्ता देना प्रारंभ कर दिया है पाश्चात्य संस्कृति मात्र भव से प्रभावित है। 

सभा का संचालन डॉ श्रेयांस जैन ने किया। सभा मे सुरेंद्र जैन, अनिल जैन, नवीन बब्बल,अनिल राजदूत, राजकुमार जैन, विनोद जैन एड, सुखमाल जैन, रामकुमार जैन,दीपक जैन, सचिन जैन, नीरज जैन, विवेक जैन,उदित जैन आदि उपस्थित थे।

 मीडिया प्रभारी वरदान जैन ने बताया कि, 20 और 21 फरवरी को पंचकल्याणक विधान तथा 22 फरवरी को सुबह 11बजे से श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मन्दिर से शांतिनाथ भगवान की विशाल रथ यात्रा निकाली जाएगी।

Leave Your Comments