मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश किया भ्रष्टाचार मुक्त, कल्याणकारी योजनाओं से हर वर्ग को लाभ शौकेंद्र खोखर

Date: 2024-02-19
news-banner
छपरौली
 हिन्दू युवा वाहिनी द्वारा संगठन से जुडने के लालायित युवाओं के लिए होली पर्व से पूर्व सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा। जनपद में इसकी शुरुआत छपरौली क्षेत्र के टांडा गांव से की जाएगी।हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्षशौकेंद्र खोखर ने प्रेसवार्ता के दौरान उक्त बात कही। 

तहसील क्षेत्र के बदरखा गांव में हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष शौकेंद्र खोखर ने प्रेसवार्ता में कहा कि, जनपद बागपत में संगठन को मजबूत करने के लिए होली पर्व पर सदस्यता अभियान शुरू किया जायेगा।सदस्यता अभियान की शुरुआत छपरौली विधानसभा क्षेत्र के टांडा गांव से होगी । इस दौरान संगठन की नीतियों को लेकर घर घर जाकरअभियान चलाया जाएगा। 

अपने आवास पर प्रेसवार्ता में कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त किया है व अनेक प्रकार की जन कल्याणकारी योजना ,प्रदेश सरकार गरीबों मजदूरों किसानों व व्यापारियों को दे रही है, जिनका लाभ हर वर्ग को मिल रहा है। आज पूरा प्रदेश खुशहाली के रास्ते से गुजर रहा है।कहा कि, भाजपा सभी वर्गों को एक साथ लेकर चलने का काम कर रही है।

Leave Your Comments