किसानों के लिए सब्सिडी और सम्मान निधि का बजट देश के रक्षा बजट से ज्यादा - वीके सिंह

Date: 2024-02-19
news-banner
बालैनी
किसान सम्मान निधि का बजट देश के रक्षा बजट से ज्यादा। किसान आंदोलन सिर्फ पंजाब से चल रहा है। यह कहना है केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह का, जो पुरा महादेव मंदिर में भगवान् आशुतोष का जलाभिषेक के बाद पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कही। 

केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने पुरा महादेव मंदिर पहुँचकर भगवान आशुतोष पर जलाभिषेक किया तथा पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, किसान आंदोलन सिर्फ पंजाब से चल रहा है। किसानों को मिलने वाली सब्सिडी और सम्मान निधि का बजट देश के रक्षा बजट से ज्यादा है।

सोमवार की सुबह केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ऐतिहासिक पुरा महादेव मंदिर पहुँचे। मुख्य पुजारी जयभगवान शर्मा ने उन्हें विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कराकर भगवान आशुतोष पर जलाभिषेक कराया। इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ,इस प्राचीन मंदिर पर आने का बहुत दिनों से मन था ,लेकिन किसी ना किसी कार्य की वजह से आना नहींं हो सका ,आज यहां आकर मन की इच्छा पूरी हुई। 

किसान आंदोलन पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, यह आंदोलन सिर्फ पंजाब से चलाया जा रहा है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार, किसानों की खुशहाली के लिये काम कर रही है। कहा कि, सरकार पहले से ही 22 फसलों पर एमएसपी दे रही है ,सब मांगो पर एकदम से कुछ नहींं किया जा सकता, सबकुछ सोचना पड़ता है। कहा कि, किसानों को मिलने वाली सब्सिडी और सम्मान निधि का बजट अगर जोड़ा जाए ,तो यह देश के रक्षा बजट से ज्यादा है।

पुरा महादेव मंदिर पर जलाभिषेक करने के बाद केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह परशुराम खेड़ा मंदिर पर भी पहुँचे और वहां भी पूजा अर्चना कर मंदिर के दर्शन किये। मंदिर प्रबंधन ने उन्हें 22 फरवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बारे में बताया और उनसे इसमे शामिल होने का अनुरोध भी किया। इस दौरान एमएलसी दिनेश गोयल, महाराज सुरजमुनि, देवमुनि महाराज, विजय शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave Your Comments