सपा प्रत्याशी बनने के लिए राजपाल शर्मा ने लखनऊ में डाला डेरा

Date: 2024-02-14
news-banner
नफीस सिद्दकी देंगे स्क्रीनिंग कमैटी को बायडाटा

बागपत

 स्थानीय लोकसभा सीट पर प्रत्याशी बनने की दावेदारी करने के लिए समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता व प्रदेश सचिव राजपाल शर्मा ने लखनऊ में डाला डेरा। सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल से हुई सकारात्मक वार्ता। सपा सुप्रीम से बृहस्पतिवार को भेंट वार्ता के दौरान जातीय समीकरणों के आधार पर जीत का दिलाएंगे भरोसा। दूसरी ओर सपा मजदूर प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नफीस सिद्दकी ने भी बायोडाटा तैयार कर जिले की स्क्रीनिंग कमैटी को देने की बात कही। 

रालोद के सपा से किनारा करने और भाजपा का सहारा बनने की राह पर आते ही बागपत से सपा ने दमदार और जिताऊ प्रत्याशी उतारने का मन बना लिया है। इसी के मद्देनजर दो बार जिला पंचायत सदस्य रहे तथा कांग्रेस जिलाध्यक्ष रहे राजपाल शर्मा ने सपा में आते ही प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी गई। प्रदेश अध्यक्ष से घनिष्ठ संबंध के चलते आज उन्होंने मुलाकात कर
अपनी दावेदारी की बात कही। उनके पोजिटिव रुख से उत्साहित पं राजपाल शर्मा ने सपा सुप्रीम अखिलेश यादव से गुरुवार को मुलाकात व जीत के लिए जरूरी रणनीति के तहत अपना दावा भी पेश करेंगे। 

इसबीच सपा मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष नफीस सिद्दकी ने कहा कि, बहुत वर्षों बाद कार्यकर्ताओं को अपने प्रत्याशी के लिए काम करने का मौका मिलेगा। सपा की जमीनी तैयारी और क्षेत्र में हर तरफ भाजपा और उसके एलाइंस के विरोध में मजदूर किसान और नौजवान तैयार हैं। बताया कि, स्क्रीनिंग कमैटी के सामने वह भी अपनी दावेदारी हेतु बायोडाटा देंगे तथा पार्टी ने टिकट दिया, तो सपा की जीत का परचम भी लहराकर दिखाएंगे।

Leave Your Comments