पं दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने चित्र पर किए पुष्प अर्पित

Date: 2024-02-12
news-banner
खेकड़ा 
पं दीनदयाल उपाध्याय पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा वक्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

रविवार को पं दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि पर भाजपाइयों ने पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। 

कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रधर्म, पांचजन्य और स्वदेश जैसी पत्र-पत्रिकाएं प्रारम्भ करने वाले पंडित दीनदयाल ने सबसे पहले देश की अवधारणा को कायम किया। 

1951 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जनसंघ की स्थापना के बाद वे उत्तर प्रदेश के महासचिव बने। देश के लिए उनके कार्यो को सदैव याद किया जाएगा।इस दौरान दीपक शर्मा, हर्ष शर्मा, योगेश यादव, चंद्रमोहन दहिया, आदेश धामा आदि भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave Your Comments