रुपए के लेन देन में चले लाठी डंडे,ईंटो से फोड़े सर, एक दर्जन घायल

Date: 2024-02-12
news-banner
अमीनगर सराय।  पिलाना गांव में  रुपए के लेन देन को लेकर कई दिनों से हो रही कहासुनी में शनिवार को दोनो पक्षों के लोग भिड़ गए, दोनो ओर से एक दूसरे पर लाठी डंडों से हमला किया गया। ईंटो से प्रहार कर सर फोड़ दिए। दोनों पक्षों की ओर से करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों का सीएचसी में उपचार कराया।

पिलाना गांव का रहने वाला रिहान कक्षा आठवीं का छात्र है। पड़ोस के रहने वाले साकिब के साथ रुपयो का  लेन देन चल रहा था। जिसको लेकर दोनो पक्षों के बीच कई दिनों से गाली गलौच चलती आ रही थी। शनिवार की शाम साहिब पक्ष के लोगो ने रिहान पक्ष के लोगो पर हमला कर दिया, जिसमे दोनो ओर से लाठी डंडे और ईंटे बरसाई गई।  

अचानक हुए हमले में रिहान पक्ष के रिहान, साकिब, सहराज, इमराना, सानिया घायल हो गए वही  साहिब पक्ष से मुस्तकीम, महताब, हुसैन फारुख, वकील सर में चोट लगने से घायल हो गए। झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो ओर के घायलों को  पिलाना सी एच सी उपचार के लिए भेजा। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह का कहना है कि, झगड़े में दोनो पक्षों के लोग मामूली रूप से घायल हैं। किसी और से तहरीर नहीं आई है,  जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave Your Comments