जेपी नड्डा व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 12 को शुक्रताल में ,करेंगे भाजपा के ग्राम परिक्रमा अभियान का शुभारंभ

Date: 2024-02-09
news-banner
बागपत
। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित वरिष्ठ पदाधिकारी होंगे 12 फरवरी में आएंगे शुक्रताल। होगा भाजपा के ग्राम परिक्रमा अभियान का शुभारंभ। उक्त जानकारी भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नितिन चौधरी ने प्रेसवार्ता के दौरान देते हुए बताया कि, बागपत के जोहडी गांव में राज्यमंत्री केपी मलिक सभा के माध्यम से लोगों को सरकार की नीतियां बताएंगे और गांव परिक्रमा करते हुए लोगों से फीडबैक भी लेंगे। 

चमरावल रोड़ स्थित भाजपा कार्यालय पर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नितिन चौधरी ने बताया कि, 12 फरवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर व प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह मुजफ्फरनगर के शुक्रताल से भाजपा किसान मोर्चा  के कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा भाजपा के ग्राम परिक्रमा अभियान का शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम का संपूर्ण प्रदेश में वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया जाएगा।

बताया कि ग्राम परिक्रमा अभियान के कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर जनपद बागपत की बड़ौत विधानसभा के जोहड़ी गांव की पंचायत घर में एक सभा होगी ,जिसमें मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री केपी मलिक रहेंगे तथा केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता को अवगत कराएंगे। इसी के साथ राज्यमंत्री ग्राम परिक्रमा भी करेंगे और उक्त कार्यक्रम में जनता के बीच से सरकार का फीडबैक भी लेंगे।  

प्रेस वार्ता में भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री मनुपाल बंसल व मीडिया प्रभारी मोहित कुमार व जिला उपाध्यक्ष योगेश गुर्जर भी उपस्थित रहे।

Leave Your Comments