इंडिगो की मुंबई-गुवाहाटी फ्लाइट घने कोहरे में फंसी

Date: 2024-01-13
news-banner
एक्स पर एक पोस्ट में मुंबई यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रमुख सूरज सिंह ठाकुर ने इस घटना को लेकर पोस्ट किया। उन्होंने कहा, "मैंने इंडिगो की मुंबई से गुवाहाटी जाने वाली फ्लाइट 6ई 5319 में सफर किया। देखते हैं कि कब गुवाहाटी पहुंचते हैं और फिर वहां से इंफाल की फ्लाइट मिलती है।

इंडिगो की मुंबई से गुवाहाटी जा रही एक फ्लाइट को शनिवार को घने कोहरे के चलते बांग्लादेश के ढाका की ओर डायवर्ट किया गया। बताया गया है कि गुवाहाटी एयरपोर्ट के आसपास कोहरा इतना घना था कि पायलट को आसपास लैंडिंग के लिए पट्टी भी नहीं दिखी। ऐसे में इंडिगो के विमान को ढाका में लैंड कराया गया। 

एक्स पर एक पोस्ट में मुंबई यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रमुख सूरज सिंह ठाकुर ने इस घटना को लेकर पोस्ट किया। उन्होंने कहा, "मैंने इंडिगो की मुंबई से गुवाहाटी जाने वाली फ्लाइट 6ई 5319 में सफर किया। लेकिन घने कोहरे की वजह से फ्लाइट गुवाहाटी में लैंड नहीं कर सकी, बल्कि इसे ढाका डायवर्ट किया गया।" ठाकुर ने कहा कि फिलहाल फ्लाइट के सभी पैसेंजर बिना पासपोर्ट के अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार हैं। 

यात्रियों को फ्लाइट के अंदर ही बिठाया गया है। मैं नौ घंटे से विमान में ही हूं। मैं भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए मणिपुर के इंफाल जाने वाला था। अब देखते हैं कि कब गुवाहाटी पहुंचते हैं और फिर वहां से इंफाल की फ्लाइट मिलती है। 

Leave Your Comments